Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

जमीन का सौदा कर 28 लाख रुपये लेने का आरोप, बैनामा न होने पर मामला दर्ज


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर में जमीन बेचने के नाम पर 28 लाख रुपये लेने और बाद में बैनामा न कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव श्यामपुर निवासी कुनाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2019 में गांव के ही बलजीत सिंह और उसके बेटे विमल कुमार उर्फ बबली व बादल सिंह ने उनसे अपनी एक बीघा कृषि भूमि बेचने की बात कही। आपसी परिचय होने के कारण दोनों पक्षों के बीच 28 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय हो गया।

आरोप है कि मई 2019 में कुनाल ने अपने ईंट भट्ठे के बैंक खाते से छह लाख रुपये विमल कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जून 2019 में बाकी 22 लाख रुपये बलजीत सिंह और उसके बेटों को घर पर ही परिचित लोगों की मौजूदगी में नकद दे दिए।

पीड़ित का कहना है कि रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने जमीन का बैनामा नहीं कराया और समय गुजरने के साथ टालमटोल करते रहे। इस दौरान बादल सिंह के विदेश चले जाने की भी जानकारी मिली।

कुनाल के अनुसार 19 अप्रैल 2025 को जब वह अपने भाई के साथ आरोपियों से पैसे वापस मांगने गया तो विमल कुमार ने उस पर हमला करने की कोशिश की।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।