HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में शादी तय कराने का भरोसा देकर एक युवक से 50 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब युवक ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रहलाद नगर निवासी दीपक कोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करता है और काफी समय से उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। करीब छह महीने पहले उसका परिचित राजकुमार अपनी पत्नी रेखा और एक अन्य व्यक्ति पारस के साथ उसके घर आया।
पीड़ित के अनुसार तीनों ने एक लड़की का फोटो दिखाकर उसकी शादी कराने का भरोसा दिलाया। इसके लिए उन्होंने करीब एक लाख रुपये खर्च होने की बात कही। आरोप है कि उनकी बातों पर विश्वास कर परिवार ने 50 हजार रुपये नगद दे दिए, जबकि बाकी रकम शादी के समय देने की बात तय हुई थी।
इसके बाद आरोपी लगातार शादी की बात कहकर बहाने बनाते रहे। कभी तैयारी का हवाला दिया तो कभी कोर्ट मैरिज कराने के लिए दूसरे शहर बुलाने की बात कही, लेकिन न तो शादी कराई और न ही पैसे लौटाए।
पीड़ित का कहना है कि वह कई बार आरोपियों के गांव जाकर अपने पैसे मांगता रहा, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया। आरोप है कि जब वह एक बार फिर पैसे लेने पहुंचा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin