गढ़मुक्तेश्वर। मेला रोड स्थित मस्तराम की कुटी के पास शुक्रवार को एक पालतू कुत्ते के हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला, एक बच्चा और एक बुजुर्ग शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि खादर क्षेत्र के गांव चकलठीरा निवासी सतीश राणा अपनी पत्नी पूनम, बेटे मनीष और पिता निहाल के साथ खेत पर काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान पास की एक दुकान में रहने वाले व्यक्ति का पालतू कुत्ता अचानक उनकी ओर दौड़ पड़ा और हमला कर दिया।
कुत्ते ने पहले महिला को काटा और फिर बच्चे तथा बुजुर्ग पर भी झपट पड़ा। हमले में तीनों के हाथ-पैर पर कई जगह चोटें आईं। बच्चे मनीष के चेहरे पर भी कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गया।
अचानक हुए इस हमले से परिवार के लोग घबरा गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को वहां से भगा दिया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि कुत्ता पहले भी लोगों को काट चुका है और काफी आक्रामक है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कुत्ते के मालिक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin