Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों-करोड़ों के नुकसान की आशंका


HALCHAL INDIA NEWS

धौलाना। यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 में शुक्रवार सुबह एक प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्टरी में बॉयलर फटने के बाद आग भड़क उठी। फैक्टरी में ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण लपटें तेजी से फैल गईं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक फेज-1 के एफ-412 प्लॉट पर स्थित राजीव गोयल की बिहारी जी लेमिनेट नामक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और परिसर में धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास की इकाइयों में काम कर रहे श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह शांत होने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

उधर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं से उद्यमियों और कर्मचारियों में चिंता का माहौल है। उद्योग संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि पहले भी इस क्षेत्र में आग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे लोगों में डर बना हुआ है।