Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में कड़े इंतजाम, नौ केंद्रों को तीन जोन में बांटा

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। इसके तहत जिले में बनाए गए नौ परीक्षा केंद्रों को तीन जोन में विभाजित कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार सभी केंद्रों पर नकल रोकने के लिए जैमर लगाए जाएंगे और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ पुलिस कार्यालय में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है।

नोडल अधिकारी एवं एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या पाठशाला, तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज, रोडवेज बस अड्डे के पास दीवान इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, दिल्ली रोड का एसएसवी इंटर कॉलेज और पिलखुवा के रेलवे रोड स्थित मारवाड़ इंटर कॉलेज में प्रत्येक केंद्र पर 480-480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

इसके अलावा बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज, पिलखुवा के रेलवे रोड पर सर्वोदय इंटर कॉलेज और श्री चंडी विद्यालय बिजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज में 240-240 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया गया है और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। परीक्षा को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए करीब 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।