Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान, जीएस फ्लाईओवर पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा (हापुड़)। कोतवाली क्षेत्र के जीएस फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया गया कि घटना शुक्रवार देर रात करीब दो बजे की है। फ्लाईओवर से गुजर रहे लगभग 35 वर्षीय युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।