हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता रोड स्थित अभय इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में हुई विनोद पाल हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने दो दिन में सुलझा ली। थाना बाबूगढ़ पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल फोन, खून से सने जले कपड़े और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
गौरतलब है कि 11/12 मार्च की रात गोदाम के अंदर विनोद पाल का शव मिला था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने रितिक कुमार पुत्र मुन्नू निवासी ग्राम छपकौली थाना बाबूगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि वह मृतक के यहां नौ हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करता था। आरोप है कि मृतक उसे रात में काम के बहाने बुलाता, शराब पिलाकर उसके साथ गलत हरकत करता और विरोध करने पर धमकाता था।
आरोपी के अनुसार 11 मार्च की रात भी उसे गोदाम पर बुलाया गया और कथित रूप से उसके साथ फिर गलत काम किया गया, जिससे वह आक्रोशित हो गया। इसके बाद उसने बैग में रखे चाकू से विनोद पाल की गर्दन पर कई वार कर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल फोन और अपने खून से सने कपड़े जला दिए तथा मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, जला हुआ मोबाइल फोन, रक्तरंजित कपड़े और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (यूपी 37 Z 5281) बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin