Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

महाधिवेशन में ब्राह्मण एकता का संदेश, 2027 कुंभ में शिविर लगाने का प्रस्ताव पास


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

भगवान भोलेनाथ की नगरी वाराणसी में स्थित कृति ग्रीन होटल में रविवार 5 अप्रैल 2026 को ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट (पंजीकृत) का 12वां महाधिवेशन एवं राष्ट्रीय व उत्तर प्रदेश की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण रत्न डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक ने की, जबकि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राष्ट्रीय संरक्षक पंडित अमरजीत पाण्डेय के संयोजन में आयोजन संपन्न हुआ। 


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि योगसिद्ध गुरुमां चेतना जी, अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा व इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी प्रभानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, शंखनाद, मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंच संचालन केंद्रीय महामंत्री नरेश कुमार शर्मा ने किया।


इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक ने उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पंडित कृष्ण चंद्र पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पंडित सुभाष शर्मा को मंत्री, पंडित रविंद्र भारद्वाज को प्रचार मंत्री, पंडित प्रमोद हितैषी को संगठन मंत्री, पंडित रविंद्र मिश्रा शास्त्री को छत्तीसगढ़ अध्यक्ष तथा पंडित आर.एन. शर्मा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

उत्तर प्रदेश संगठन में पंडित ओमप्रकाश पोखरियाल को संरक्षक, पंडित देवी प्रसाद तिवारी को महासचिव, पंडित अमर प्रकाश पाण्डेय को कोषाध्यक्ष, पंडित गौरव कौशिक को उपाध्यक्ष, पंडित अजय पाण्डेय को संगठन मंत्री, पंडित आशीष पाण्डेय को विधिक सलाहकार तथा पंडित राहुल शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

महाधिवेशन में वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ के अवसर पर शिविर लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, युवाओं के समय पर विवाह और समाज में एकता व संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। 

कार्यक्रम में योगसिद्ध गुरुमां चेतना जी, जगतगुरु स्वामी ऋषिपाल आनंद जी महाराज, स्वामी डॉ. राजेश्वरानंद जी सहित अनेक संत, विद्वान एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन की सुंदर व्यवस्था और आतिथ्य के लिए संयोजक पंडित अमरजीत पाण्डेय की सभी ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।