हापुड़।
जनपद में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत हापुड़ पुलिस ने बीते एक वर्ष में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ कलानिधि नैथानी के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
— 313 अभियुक्त गिरफ्तार, 287 मुकदमे दर्ज
एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान हापुड़ पुलिस ने 313 अभियुक्तों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस दौरान कुल 287 अभियोग पंजीकृत किए गए।
— भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 330 अवैध शस्त्र और 393 कारतूस बरामद किए, जो अपराध की गंभीरता को दर्शाते हैं।
— पूरे मेरठ परिक्षेत्र में चला अभियान
डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र द्वारा शुरू किए गए इस अभियान में मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ समेत चारों जनपदों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। पूरे परिक्षेत्र में 2218 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, 1876 मुकदमे दर्ज, 2170 अवैध शस्त्र और 3113 कारतूस बरामद किए गए। साथ ही 7 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भी भंडाफोड़ किया गया।
— सख्त कार्रवाई के निर्देश
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान में इस वर्ष भी और तेजी लाई जाए। साथ ही सोशल मीडिया या बारात घरों में असलाह लहराने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
.jpg)




.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin