Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना सिम्भावली पुलिस ने गंभीर अपराध के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है। 



थाना प्रभारी के अनुसार उक्त मामले में बीएनएस के तहत नामजद वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में सिम्भावली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नवादा गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास से आरोपी को धर दबोचा। 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नितिन पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम धनपुरा, थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।