HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में ब्रांडेड सेनेटरी उत्पादों की आड़ में चल रहे नकली सामान के कारोबार का खुलासा हुआ है। वानिक उद्योग बजरंगपुरी स्थित एक गोदाम पर पुलिस और कंपनी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 20 लाख रुपये की संदिग्ध सामग्री बरामद की। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
छापेमारी के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में खाली पैकिंग रेपर, गत्ते के डिब्बे, वारंटी स्टिकर, एमआरपी स्लिप और अन्य पैकिंग सामग्री मिली, जिनका उपयोग ब्रांडेड टोटी और पाइप जैसे उत्पादों के नाम पर नकली सामान बाजार में उतारने के लिए किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में ग्राहकों को गुमराह कर फर्जी उत्पाद बेचने की बात सामने आई है।
कंपनी के मैनेजर मनीष जिंदल ने बताया कि ब्रांड के दुरुपयोग की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में नकली सामग्री पकड़ी गई। कार्रवाई के दौरान कंपनी के लीगल एडवाइजर भी मौके पर मौजूद रहे।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin