HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा किनारे युवकों द्वारा शराब का सेवन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में रोष देखने को मिला है। आस्था के प्रतीक माने जाने वाले गंगा तट पर इस तरह की गतिविधि को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में कुछ युवक कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल के पास लठीरा गांव के नजदीक गंगा नदी के भीतर और किनारे शराब की बोतल लेकर घूमते और बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए लगाए गए तख्त पर बैठकर शराब पीने की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही जा रही है।
पालिका सभासद विनय कुमार ने कहा कि गंगा तट पर शराब का सेवन करना बेहद गलत है और इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र से संबंधित बताया जा रहा है। वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin