Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

महिला से कुंडल ठगने वाले दो आरोपी दबोचे, नकदी और कार बरामद


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

नगर कोतवाली पुलिस ने महिला से कुंडल ठगी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक कुंडल, 4360 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि 18 फरवरी को कोठीगेट क्षेत्र में एक महिला से टप्पेबाजी की घटना हुई थी। राजीव विहार निवासी कल्पना गर्ग खरीदारी के लिए खरबंदा गारमेंट्स के पास पहुंची थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें बातचीत में उलझाकर उनके कानों के कुंडल ठग लिए और मौके से फरार हो गए।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने चितौली रोड कट के पास से राजू निवासी टैगोर गार्डन और मुकुल उर्फ मोंटी निवासी रिशाल गार्डन, नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी एक महिला साथी के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे और कार का इस्तेमाल कर वारदात के बाद फरार हो जाते थे। पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी हुई है।

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पेशेवर टप्पेबाज हैं और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।