HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
बारिश और तेज हवा के चलते मंगलवार शाम बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। भूमिगत केबिल और केबिल बॉक्स में आई खराबी के कारण दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघर करीब चार घंटे तक बंद रहे, जिससे शहर और देहात क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
बताया गया है कि दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजलीघर से शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति की जाती है और दोनों बिजलीघर आनंद विहार स्थित 220 केवी स्टेशन से जुड़े हैं। बारिश के दौरान नाले के पास भूमिगत केबिल में फाल्ट आने से सप्लाई अचानक ठप हो गई। कर्मचारियों ने काफी देर तक खोजबीन कर फाल्ट का पता लगाया और मरम्मत के बाद सप्लाई बहाल की।
प्रीत विहार समेत कई इलाकों में देर रात तक बिजली नहीं रही, जिससे लोगों को गर्मी और अंधेरे में परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति अनियमित रही और सप्लाई बार-बार बाधित होती रही।
अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी ने बताया कि बारिश के कारण भूमिगत केबिल में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे ठीक कर दिया गया है और अब दोनों बिजलीघर सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं।
.jpg)




.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin