HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
धौलाना विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत तोमर ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। उनके लगातार जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने से राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है।
अजीत तोमर ने बताया कि वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और उनका परिवार भी शुरू से ही पार्टी की विचारधारा के साथ खड़ा रहा है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने टिकट की मांग की थी और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई थी। पिलखुवा में रथ यात्रा के दौरान उनके नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत उनकी जनसक्रियता का उदाहरण रहा है।
उन्होंने कहा कि धौलाना क्षेत्र के लोग उन्हें विधायक के रूप में देखना चाहते हैं और लगातार उन्हें आगे आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें अवसर देता है तो वह क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। अजीत तोमर ने कहा, “मैं वर्षों से संगठन के साथ जुड़ा हुआ एक समर्पित कार्यकर्ता हूं और मेरा हमेशा से उद्देश्य रहा है कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाए।
धौलाना विधानसभा में आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां मूलभूत सुविधाओं की कमी महसूस की जाती है। मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि हर गांव तक शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो, बिजली की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
उन्होंने आगे कहा, “किसान, मजदूर और गरीब वर्ग को उनका हक दिलाना भी मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए एक मजबूत तंत्र विकसित किया जाएगा। मैं चाहता हूं कि धौलाना विधानसभा को विकास के मामले में एक मॉडल क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जाए, जहां हर गांव में सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी सुविधाएं बेहतर स्तर पर उपलब्ध हों।
तोमर ने कहा, “अगर पार्टी नेतृत्व मुझे जिम्मेदारी देता है, तो मैं पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा करूंगा। क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरा उतरना ही मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने देश और प्रदेश में विकास की नई मिसाल कायम की है और मुझे पूरा विश्वास है कि 2027 में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”
उन्होंने कहा कि वह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को जान रहे हैं और उनका समाधान कराने के लिए प्रयासरत हैं।
.jpg)




.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin