HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली। मौसम के अचानक बदलने से क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार दोपहर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल पर खतरा खड़ा कर दिया। कई गांवों में ओले गिरने से तैयार फसल के गिरने और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं और सरसों की फसल कटाई के लिए तैयार है, ऐसे में बारिश और तेज हवा से फसल झुक गई है। अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो पैदावार पर असर पड़ेगा और कटाई में भी परेशानी होगी।
स्थानीय किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश और ओले किसानों के लिए चिंता का कारण बन गए हैं। पूरे सीजन की मेहनत दांव पर लगी है और अगर दोबारा बारिश हुई तो नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों का कहना है कि उन्हें साफ मौसम की जरूरत थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने स्थिति बिगाड़ दी।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जाए और जिन खेतों में नुकसान हुआ है, वहां मुआवजा दिलाया जाए ताकि आर्थिक बोझ कम हो सके।
तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि कई स्थानों से बारिश और ओलावृष्टि की सूचना मिली है। यदि फसल को नुकसान हुआ है तो टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और शासन के नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin