Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

आनंद विहार बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में आज सात घंटे बिजली कटौती


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

बिजली विभाग द्वारा तकनीकी कार्य कराए जाने के कारण आनंद विहार बिजलीघर से जुड़े कई इलाकों में बृहस्पतिवार को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। डबल सर्किट लाइन पर कार्य होने के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहने की सूचना दी गई है।

विभाग के अनुसार इस दौरान स्वतंत्र रेलवे पोषक, आनंद विहार, रघुनाथपुर, चंदपुरा, पूठा हुसैनपुर, रामपुर, इमटोरी, रामगढ़ी, शिवगढ़ी, चितौली रोड और बुलंदशहर रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

उपखंड अधिकारी द्वितीय हिमांशु सचान ने बताया कि लाइन पर जरूरी तकनीकी कार्य कराया जा रहा है, जिससे सप्लाई कुछ समय के लिए रोकी जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित समय के अनुसार अपनी आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें।