HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में काम तेज कर दिया गया है। अब अस्पताल में आने वाले मरीजों के पर्चे ऑनलाइन तैयार किए जा रहे हैं और ओपीडी को पूरी तरह डिजिटल करने की प्रक्रिया जारी है। सर्वर और कंप्यूटर सिस्टम को सक्रिय किया जा रहा है, जिससे जल्द ही दवा वितरण और ओपीडी सेवाएं भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में करीब 13 लाख लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है, जिनमें से लगभग साढ़े सात लाख लोगों की आईडी तैयार हो चुकी है। लक्ष्य है कि हर मरीज की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड में सुरक्षित रखी जाए, ताकि इलाज में आसानी हो सके।
जिला अस्पताल के अलावा जिले की आठों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी लगभग 20 प्रतिशत ओपीडी को ऑनलाइन किया जा चुका है। अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन निश्चित संख्या में ऑनलाइन पर्चे तैयार किए जाएं।
मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल परिसर में क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर पंजीकरण कराया जा सकता है।
सीएमएस डॉ. हेमलता ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के पर्चे डिजिटल माध्यम से बनाए जा रहे हैं और जल्द ही ओपीडी व फार्मेसी की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन हो जाएगी। आभा आईडी के जरिए मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।
.jpg)




.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin