HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
बदलते मौसम का असर रेल संचालन पर भी देखने को मिला। बुधवार को खराब मौसम के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा।
रेलवे सूत्रों के अनुसार राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से चली। डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस और प्रयागराज संगम-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस लगभग तीन-तीन घंटे लेट रहीं। रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटा और वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।
इसके अलावा मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू ट्रेन लगभग डेढ़ घंटा, बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटा, भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा, आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस करीब 30 मिनट और लखनऊ-मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से देरी से आई।
ट्रेनों की देरी से यात्रियों को असुविधा हुई और कई लोगों की आगे की यात्रा प्रभावित हो गई।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण ट्रेनों को सावधानी के साथ चलाया गया, जिससे समय पर संचालन संभव नहीं हो पाया।





.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin