HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
रामपुर रोड स्थित कूड़े के बड़े ढेर में रविवार को एक बार फिर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें पास बने बिजलीघर की ओर बढ़ने लगीं, जिससे वहां तैनात कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर बाहर निकलना पड़ा। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन धुएं के कारण आसपास के लोग काफी देर तक परेशान रहे।
बताया गया है कि इससे एक दिन पहले शनिवार रात को भी इसी स्थान पर आग लगी थी। शहर का कूड़ा लंबे समय से इसी जगह इकट्ठा किया जा रहा है, जो अब पहाड़ का रूप ले चुका है। स्थायी निस्तारण की व्यवस्था न होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
रविवार सुबह करीब 11 बजे दोबारा कूड़े में आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुआं बिजलीघर तक पहुंचने लगे, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकलना पड़ा। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मेहनत के बाद आग को नियंत्रित किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार आग लगने की घटनाओं से खतरा बढ़ रहा है। वहीं अधिकारियों का भी मानना है कि बिजलीघर के पास इस तरह की स्थिति बेहद संवेदनशील है, क्योंकि वहां लगे ट्रांसफार्मर और मशीनें ज्यादा तापमान में प्रभावित हो सकती हैं।
लोगों ने प्रशासन से कूड़ा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin