हापुड़।
गर्मी के बीच रेलवे संचालन में आ रही दिक्कतों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को कई ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा देरी गरीब रथ एक्सप्रेस में देखने को मिली, जो अपने तय समय से करीब सात घंटे बाद पहुंची।
अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के अलावा अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमू पैसेंजर लगभग दो घंटे लेट रही, जबकि दिल्ली से छपरा जाने वाली लोकनायक एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंची। बुलंदशहर-तिलक ब्रिज शटल पैसेंजर भी करीब डेढ़ घंटे विलंबित रही।
इसके अलावा बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस लगभग एक घंटे देरी से आई। प्रतापगढ़ से दिल्ली आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे लेट रही, वहीं भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस करीब एक घंटा 20 मिनट देरी से पहुंची। लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से लगभग आधा घंटा देर से स्टेशन पर पहुंची।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पटरियों पर चल रहे मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin