हापुड़।
गांव चितौली में रविवार दोपहर एक खेत में अचानक आग लगने से गन्ने की फसल को नुकसान पहुंच गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
पीड़ित किसान पुष्पेंद्र और भूपेंद्र सिंह के अनुसार, उनकी कुल करीब तीन-तीन बीघा जमीन में गन्ने की खेती थी, जिसमें से एक हिस्से में खड़ी फसल आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी, जिससे खेत में खड़ा गन्ना जल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग बुझा दी गई है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin