गढ़मुक्तेश्वर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। आरोपी ने फोन कॉल कर कम समय में ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया और युवक से 20 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रकम मिलते ही आरोपी का मोबाइल नंबर बंद हो गया।
गढ़ नगर निवासी ललित कुमार के मुताबिक शुक्रवार को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए निवेश पर अच्छा फायदा दिलाने का दावा किया। आरोपी ने ट्रेडिंग शुरू कराने के लिए 20 हजार रुपये जमा कराने को कहा। भरोसे में आकर ललित ने बताए गए माध्यम से रकम भेज दी।
पीड़ित ने बताया कि पैसे ट्रांसफर करने के कुछ देर बाद ही आरोपी का फोन बंद हो गया। कई बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है।
इसके बाद ललित कुमार ने मामले की शिकायत जनसुनवाई और साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और लोगों को अनजान कॉल पर पैसे ट्रांसफर करने से बचना चाहिए।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin