हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में एनएच-09 पर मंसूरपुर कट के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गढ़मुक्तेश्वर से पराली लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉला अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन सड़क पर पराली फैलने से हाईवे के एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जानकारी के अनुसार चालक योगेंद्र पराली लेकर रिलायंस प्लांट की ओर जा रहा था। इसी दौरान मंसूरपुर कट के पास ट्रॉला संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। ट्रॉला पलटने के बाद करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर पलटे हुए ट्रॉले को सड़क से हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते ट्रॉले को हटाकर मार्ग को सुचारु करा दिया गया।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin