हापुड़ जिले में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासतौर पर गेहूं कटाई के सीजन में ग्रामीण इलाकों में डीजल की मांग बढ़ने से किसानों और वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं।
शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद जिले में पेट्रोल करीब 97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया। वहीं सीएनजी के दाम बढ़ने से वाहन चालकों की चिंता और बढ़ गई है। पेट्रोल पंपों पर लोगों को पहले की तुलना में अधिक रकम खर्च करनी पड़ी।
व्यापारियों और वाहन चालकों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका असर बाजार में जरूरी सामानों की कीमतों पर भी दिखाई देगा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती और कटाई कार्यों में डीजल का अधिक उपयोग होने से किसानों पर सीधा असर पड़ रहा है।
जिला पूर्ति विभाग की ओर से बताया गया है कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
कई उपभोक्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि पहले से ही घरेलू बजट प्रभावित है और अब ईंधन की कीमतें बढ़ने से खर्च और बढ़ जाएगा।
.jpg)
.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin