Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

तपिश और उमस से लोग बेहाल, आज बारिश की संभावना


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। सुबह से ही निकल रही चिलचिलाती धूप ने दोपहर तक हालात और कठिन बना दिए। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी, जिससे बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम दिखाई दी।

घर और दफ्तरों के अंदर भी उमस के कारण लोग राहत महसूस नहीं कर सके। पंखे और कूलर भी गर्मी से राहत देने में नाकाम नजर आए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छाते, गमछे और पानी की बोतलों के सहारे खुद को गर्मी से बचाने की कोशिश करते दिखे।

तेज गर्मी के कारण लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। जगह-जगह शिकंजी, जलजीरा, नींबू पानी, बेल और गन्ने के रस की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से परेशान नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के भी आसार हैं, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।