Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसरों पर एआरटीओ रमेश चौबे का बड़ा एक्शन, गैराजों में चलाया अभियान


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले बुलेट मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। एआरटीओ रमेश चौबे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कई मोटरसाइकिलों से अवैध रूप से लगाए गए मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए। वहीं ऐसे साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्रियों और गैराज संचालकों को कड़ी चेतावनी भी दी गई। 

बुधवार को परिवहन विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ शहर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिलों की जांच की गई। जिन वाहनों में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे मिले, उन्हें मौके पर ही हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।


एआरटीओ रमेश चौबे ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज आम जनता के लिए परेशानी का कारण बनती है। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों को भी दिक्कत होती है। 

उन्होंने कहा कि नियमों के विरुद्ध किसी भी वाहन में बदलाव करना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान टीम ने उन गैराजों और मिस्त्रियों की भी जांच की, जहां बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध साइलेंसर लगाए जा रहे थे। कई स्थानों पर मिस्त्रियों से मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए और भविष्य में इस तरह का कार्य न करने की चेतावनी दी गई। 


अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि दोबारा इस प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित गैराज संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।