हापुड़ में मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी के बीच बुखार के मरीजों में लिवर से जुड़ी दिक्कतें और आंतों के संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार कई मरीजों में फैटी लिवर और लिवर एंजाइम बढ़ने की शिकायत मिल रही है।
चिकित्सकों का कहना है कि तेज बुखार के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिसका असर लिवर पर भी पड़ता है। कई मरीज पेट दर्द, उल्टी, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों ने बताया कि बाहर का तला-भुना और अधिक मसालेदार भोजन खाने वालों में इस तरह की दिक्कतें ज्यादा देखी जा रही हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक समय पर उपचार न मिलने पर संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए तेज बुखार या पेट संबंधी परेशानी होने पर तुरंत जांच और इलाज कराना जरूरी है।
वहीं ईएनटी विशेषज्ञों का कहना है कि वायरल संक्रमण के कारण कान के अंदर सूजन की समस्या भी बढ़ रही है। इससे कुछ लोगों को सुनने और शरीर का संतुलन बनाए रखने में परेशानी महसूस हो रही है।
डॉक्टरों ने लोगों को साफ पानी पीने, बाहर के खाने से परहेज करने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
.jpg)
.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin