Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

रिलायंस रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या, लेन-देन के विवाद में वारदात की आशंका


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड सोमवार रात युवक को गोली लगने की सूचना से दहशत फैल गई। हमलावर ने एक युवक को गोली मार दी गई और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात रिलायंस रोड पर अतुल नामक युवक पर हमलावर ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। अतुल के साथियों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर और क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। 


प्रथम दृष्टया पुलिस इस हत्याकांड को पुराने दोस्तों के बीच लेन-देन के विवाद से जोड़कर देख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि “रिलायंस रोड पर एक युवक को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

प्रथम दृष्टया मामला आपसी लेन-देन के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।”