धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सपनावत में स्कूली बच्चों को कथित तौर पर एक्सपायरी चॉकलेट बेचने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बच्चों के हाथों में चॉकलेट लिए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि गांव के एक सरकारी स्कूल में गुरुवार को कई बच्चे नामी कंपनी की चॉकलेट लेकर पहुंचे। बच्चों ने बताया कि बाजार में दस रुपये में मिलने वाली चॉकलेट उन्हें एक रुपये में बेची गई थी।
इसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ कि चॉकलेट की गुणवत्ता खराब हो सकती है। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अभिभावकों ने बच्चों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin