Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

भीषण गर्मी में लेट ट्रेनों ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें


HALCHAL INDIA NEWS

दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्रवार को कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच स्टेशन पर इंतजार कर रहे लोगों को लंबे समय तक परेशान होना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर पर्याप्त सुविधाएं न होने से मुश्किलें और बढ़ गईं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंचीं। अवध-असम एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से पहुंची, जबकि अमृतसर गरीब रथ और चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस भी चार घंटे से अधिक लेट रहीं। इसके अलावा आला हजरत एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से काफी देर बाद स्टेशन पर पहुंची।

गर्मी और उमस के कारण प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। लोगों ने पेयजल और बैठने की बेहतर व्यवस्था की मांग की।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कई ट्रेनों का संचालन पहले के स्टेशनों से ही देरी से चल रहा है, जिसके कारण आगे के स्टेशनों पर भी समय प्रभावित हो रहा है।