Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

पर्यावरण संरक्षण में जीएस यूनिवर्सिटी का बड़ा सम्मान, आयुर्वेद कॉलेज को मिला ‘प्लैटिनम सस्टेनेबल कैंपस पार्टनर’ अवार्ड


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए जी.एस. यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित जी.एस. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। संस्थान को “प्लैटिनम सस्टेनेबल कैंपस पार्टनर” सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान रिसर्च हाइट्स फाउंडेशन (RHF) द्वारा आयोजित “सस्टेनेबल कैंपस इम्पैक्ट समिट एंड अवार्ड्स-2026” कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

संस्थान को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर विकास, स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण और सतत विकास से जुड़े उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। 


जीएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के द्रव्यगुण विभाग द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान, प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का संचालन किया जाता रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव संस्थान परिसर और विद्यार्थियों में देखने को मिला। 


विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि जीएस यूनिवर्सिटी भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती के साथ आगे बढ़ाती रहेगी। 


साथ ही विद्यार्थियों और समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने एवं हरित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती रहेगी। सम्मान मिलने के बाद विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल है। संस्थान से जुड़े लोगों ने इसे टीमवर्क और पर्यावरण के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।