Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कल श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ेगी


HALCHAL INDIA NEWS

ब्रजघाट। मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा पर कल (बृहस्पतिवार) ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ और लठीरा घाट पर लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान करेंगे। इस दिन रवि योग होने के कारण स्नान का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। माना जाता है कि इस दौरान गंगा में डुबकी लगाने से पापों से मुक्ति मिलती है और मनोवांछित कामनाएं पूरी हो सकती हैं।

पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि पूर्णिमा का आरंभ बृहस्पतिवार सुबह 8:36 बजे होगा और यह पांच दिसंबर की सुबह 4:42 बजे समाप्त हो जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विधान भी है। मार्गशीर्ष मास से ही सतयुग का आगमन हुआ था, इसलिए इस माह का विशेष धार्मिक महत्व है।

स्नान के साथ-साथ जरूरतमंदों को भोजन, गर्म कपड़े और अन्य वस्तुएं दान करने का पुण्य सामान्य दिनों की तुलना में कई गुणा अधिक मिलता है। रवि योग सुबह 6:59 बजे से दोपहर 2:54 बजे तक रहेगा।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हाईवे पर जाम संभावित स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। गंगा घाट और अन्य मुख्य स्थानों पर भी सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगेगी। - स्तुति सिंह, सीओ