HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। फुलड़ी नहर के पास नेशनल हाईवे पर पुलिस ने गोकशी की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह गिरोह क्षेत्र में गोकशी करता और मांस दिल्ली भेजता था।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर और 3 जनवरी को मध्य गंग नहर इलाके में हुई गोकशी की घटनाओं में ये आरोपी शामिल थे। रविवार रात गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखते ही बदमाशों ने फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज (अल्लाबख्शपुर), इनायत (वैट), अजहरुद्दीन (शाहपुर, अमरोहा) और मनोज (दोजा, बागपत) के रूप में हुई। उनके कब्जे से एक जीवित प्रतिबंधित पशु, अवैध असलहा, कारतूस, एक बाइक, एक कार और पशु काटने के उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने क्षेत्र में गुपचुप तरीके से गोकशी की घटनाएं करने और अधिकारियों पर दबाव बनाने की बात स्वीकार की। घायल आरोपियों का इलाज अस्पताल में कराया गया, जबकि सभी चारों को न्यायालय में पेश किया गया।




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin