HALCHAL INDIA NEWS
ब्रजघाट। माघ माह की मौनी अमावस्या पर रविवार को हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचे। कोहरे के बीच उन्होंने मां गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। लठीरा के कार्तिकय और पुष्पावती पूठ के तटों पर भी स्थानीय लोग और आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान और दान-पुण्य किया।
हिंदू मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन मौन रहते हुए साधना करना और पवित्र नदियों में स्नान करना पापों के नाश और पितरों की आत्मा की शांति का कारण माना जाता है। इस दिन करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट में गंगा स्नान किया।
स्नान सुबह ब्रह्म मुहूर्त में शुरू हुआ और दोपहर तक चलता रहा। शुरुआती समय में कोहरे के कारण लोगों की संख्या कम थी, लेकिन जैसे ही धूप निकली, स्नानार्थियों की संख्या बढ़ गई।
स्नान के बाद अधिकांश भक्तों ने तट पर मौजूद पुरोहितों से हवन और तर्पण कराया। सूर्यदेव को अर्घ्य देकर सभी ने खुशहाली की कामना की और कई लोग पास के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना भी की।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत एसपी ज्ञानंज्य सिंह ने अपने साथ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट, ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मुख्य स्नान स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने नाविकों और गोताखोरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और अधीनस्थों को भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
.jpg)



.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin