Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

कोहरे और ठंडी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, दिन में धूप से मिली राहत

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

सोमवार को मौसम में गिरावट और गलन के कारण लोगों ने कड़ाके की ठंड महसूस की। सुबह का न्यूनतम तापमान केवल चार डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नैनीताल में यह सात डिग्री और शिमला-मसूरी में चार डिग्री था। दिन के समय धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम की ठंडी हवा के साथ ठिठुरन बनी रही।

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को शीतलहर चलने की संभावना है और कोहरे का असर भी देखा जा सकता है। सुबह सड़कों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, जिससे वाहन चालकों को कठिनाई हुई। ठंडी हवा के कारण लोग घरों से निकलने में हिचक रहे थे। नौ बजे के बाद कोहरा छंटा और धूप निकलते ही बाजारों और सड़कों पर हलचल बढ़ गई।

शाम को गलन के साथ ठंड का असर फिर दिखाई दिया। जिले में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार लगभग पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार ने चेताया कि हवा की गति बढ़ने से मंगलवार को शीतलहर का असर और महसूस होगा। सप्ताह के अंत तक तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने के साथ मौसम में बदलाव की संभावना है।