HALCHAL INDIA NEWS
उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण अभी जारी रहेगी गलन
हापुड़।
जिले में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। बर्फ जैसी ठंडी हवाओं और तेज गलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। खासकर सुबह और शाम के समय ठिठुरन इतनी बढ़ जाती है कि लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह के वक्त चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड को और तीखा बना दिया। दोपहर के समय जब सूरज निकला तो लोगों को कुछ देर के लिए राहत महसूस हुई, लेकिन पूरे दिन करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती सर्द हवाएं परेशान करती रहीं।
जैसे ही शाम हुई, गलन फिर बढ़ गई और लोग अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हो गए। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति लगभग आठ किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई।
एक सप्ताह तक सर्दी का असर
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक आने वाले सात दिनों तक कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री का उतार-चढ़ाव हो सकता है। ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से गलन और अधिक महसूस होगी।



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin