HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पश्चिमी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएम चौहान ने बताया कि 14 तारीख को प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा।
परतापुर रोड स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक और पत्रकार वार्ता में सीएम चौहान ने कहा कि एक ओर आम आदमी पार्टी है जिसने पंजाब में अपने वादों को पूरा करते हुए जनता को बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया है, वहीं दूसरी ओर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें जनता को लाइनों में खड़ा करने पर मजबूर कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी और जीएसटी के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कोरोना काल में भी जनता को विभिन्न तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ा। अब गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि होली के मौके पर गैस की कीमत बढ़ाकर सरकार ने जनता को महंगाई का तोहफा दिया है।
सीएम चौहान ने कहा कि आने वाले दिनों में शादी-विवाह का सीजन शुरू हो रहा है और ईद का त्योहार भी नजदीक है। ऐसे में गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति की समस्या से आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार जल्द से जल्द गैस की कीमतों और आपूर्ति की समस्या का समाधान करे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान अरुण शर्मा, इमरान खान, विनोद सैनी, राजीव शर्मा, चतर सिंह कलुआ, देवेंद्र सिसोदिया, बुद्ध प्रकाश एडवोकेट, शकील अहमद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin