Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मांगों को लेकर दूसरे दिन भी बीएसए कार्यालय पर डटे शिक्षक, नारेबाजी कर जताया रोष


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पर जारी रहा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। 

धरने के दौरान शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की कई समस्याएं लंबित हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर उनका समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है।

धरनास्थल पर मौजूद शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जब शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालय पहुंचते हैं तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद नहीं मिलते, जिससे समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता।

शिक्षक नेताओं ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि धरना-प्रदर्शन कल भी जारी रहेगा और बड़ी संख्या में शिक्षक इसमें शामिल होंगे। 

धरना-प्रदर्शन में देवेन्द्र शिशौदिया, नीरज चौधरी, राजेंद्र यादव, सतेंद्र शिशौदिया, अंशु सिद्धू, आनंद सैनी, अमित भाटी, सरिता, प्रज्ञा, शिल्पी जैन, संगीता सक्सेना, रीतु, अनिता, विजय, अजय, दुष्यंत, मदनलाल, सरफराज, दिलशाद, चंचल, रीतू सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।