HALCHAL INDIA NEWS
(हापुड़)
पिलखुवा । नगर पालिका परिषद पिलखुवा में इस बार हाउस टैक्स की वसूली ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पहली बार पालिका की आय पांच करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है।
पालिका सूत्रों के मुताबिक पिछले वर्ष हाउस टैक्स के रूप में करीब चार करोड़ रुपये जमा हुए थे। इस बार बेहतर व्यवस्था और नई सुविधाओं के चलते वसूली में बढ़ोतरी हुई और कुल राशि पांच करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गई।
कर निर्धारण अधिकारी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि पहले नागरिकों को टैक्स जमा करने के लिए नगर पालिका कार्यालय आना पड़ता था, लेकिन अब ऑनलाइन भुगतान की सुविधा मिलने के बाद लोग घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर से टैक्स जमा कर रहे हैं। इससे लोगों को सहूलियत मिली है और बकाया कर की वसूली भी तेज हुई है।
उन्होंने बताया कि कई कर्मचारी अन्य सरकारी ड्यूटी में लगे होने के कारण स्टाफ की कमी भी रही, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों ने लगातार अभियान चलाकर वसूली का काम जारी रखा, जिसके कारण इस बार राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी हुई।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि भविष्य में भी ऑनलाइन सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि कर वसूली बढ़ने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin