HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में हत्या, चोरी, लूट और ठगी जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी के बीच पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराध बढ़ने के बावजूद कई स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आती, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
जमीनी पड़ताल में गढ़-स्याना चौपला स्थित पुलिस चौकी, सिंभावली थाना क्षेत्र की बैठ चौकी और बहादुरगढ़ कस्बे की चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिले। कुछ स्थानों पर चौकी बंद मिली, जबकि कहीं-कहीं ताले भी लटके दिखाई दिए। ऐसे में लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।
ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि चौकियों पर नियमित रूप से पुलिसकर्मी मौजूद रहें और गश्त बढ़ाई जाए तो अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। मौजूदा हालात में चौकियों का खाली मिलना चिंता का विषय बन गया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने कहा कि पुलिस चौकियों पर कर्मियों की अनुपस्थिति गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी और औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin