HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। गांधी बाजार स्थित एक धर्मशाला में बुधवार शाम पिलखुवा वस्त्र व्यापारी संघ की सामान्य बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में कपड़ा व्यापारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक धर्मेश सिंह तोमर और विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
बैठक का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने किया। इस दौरान मंच पर संघ के प्रधान सचिन सिंघल, उपप्रधान अमित गोयल, मंत्री अनिल कुमार गर्ग, महामंत्री नरेश मित्तल सहित कई वरिष्ठ व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संघ के प्रधान ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि पिलखुवा लंबे समय से हैंडलूम और वस्त्र कारोबार के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी संगठित होकर काम करें तो यहां का हैंडलूम उद्योग और अधिक तरक्की कर सकता है तथा देश-विदेश में इसकी पहचान मजबूत हो सकती है।
बैठक के दौरान संघ के मंत्री अनिल कुमार गर्ग ने संगठन की सालभर की गतिविधियों और आय-व्यय का विवरण व्यापारियों के सामने रखा। इस दौरान कई व्यापारियों ने संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार और सवाल भी रखे, जिनका पदाधिकारियों ने जवाब दिया।
कार्यक्रम के अंत में व्यापारियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin