Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

क्षेत्र की कई सड़कों के निर्माण को हरी झंडी, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

सदर विधानसभा क्षेत्र में कई संपर्क मार्गों के निर्माण और सुधार कार्यों को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के गांवों और कस्बों के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलने के बाद अब संबंधित विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए विभिन्न मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शासन को भेजा गया था। इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने के बाद अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

स्वीकृत कार्यों में मोदीनगर-हापुड़ मार्ग से बर्फखाना होते हुए दस्तोई तक संपर्क मार्ग के निर्माण का काम शामिल है, जिस पर लगभग 59.35 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा गांव हरसिंहपुर से धर्मपुर बिस्वा तक सड़क निर्माण के लिए करीब 159.75 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है।

इसके साथ ही बाबूगढ़-बांगड़पुर मार्ग से पुलिस लाइन तक संपर्क मार्ग का निर्माण, घुंघराला क्षेत्र में प्रमोद के मकान से रहीस के मकान तक सड़क निर्माण, लालपुर पुल से छपकौली शिव मंदिर तक मार्ग का निर्माण और गांव हसनपुर बाईपास से मध्य गंगा नहर तक सड़क बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है।

विधायक ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।