Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

ग्रामीण के बैंक खाते से 50 हजार से अधिक की रकम निकाली, साइबर ठगी का मामला दर्ज

 

HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा रकम निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित कांति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बचत खाता नगर की एक बैंक शाखा में है। 31 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर खाते से पैसे कटने का संदेश मिला। जब तक वह मामले को समझ पाते, तब तक कई बार में उनके खाते से 50 हजार रुपये से अधिक की राशि निकाल ली गई।

इसके बाद पीड़ित बैंक शाखा पहुंचा और अधिकारियों से जानकारी ली, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साइबर क्राइम सेल की मदद से पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।