पिलखुवा। प्रदेश के डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के साथ थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की दिनचर्या, प्रशिक्षण व्यवस्था और केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीजी ट्रेनिंग ने बैरक, मैस, क्लास रूम और मनोरंजन कक्ष सहित प्रशिक्षण केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता और रिक्रूट आरक्षियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की बारीकी से जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण केंद्र में स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों को बेहतर माहौल मिल सके।
राजीव सभरवाल ने रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम, दिनचर्या और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की मजबूती के लिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रशिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाया जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तथा आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से दक्ष बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भी प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin