Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

शिक्षक समस्याओं को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन भी धरना जारी रखा। धरने के दौरान शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से विभागीय कार्य लंबित पड़े हैं, जिससे शिक्षकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस कारण शिक्षकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

शिक्षकों ने धरने के दौरान अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है।

धरने में देवेंद्र शिशौदिया, नीरज चौधरी, राजेंद्र यादव, सतेंद्र शिशौदिया, अंशु सिद्धु, संजीव त्यागी, आनंद सैनी, सरजीत सिंह, बबीता, लक्ष्मी प्रजापति, मीनाक्षी, निशा, मधु, रेनू, ममता, रामकिशोर, योगेश सैनी, अजय कुमार, लियाकत, रश्मी, लता, सुरभि, संगीता, नीमा, विमलेश, सुनैना, राजकुमार, नाजिम, अशोक, तुफैल, सुमन, आबिद अली, प्रदीप, सुरेंद्र, विकास, सोम, गतिशील और दिलशाद सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

धरने में शामिल शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।