HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
दरोगा (एसआई) भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अलग-अलग जिलों से हापुड़ आने वाले प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है, ताकि उन्हें यात्रा में दिक्कत न हो।
इसके अलावा हापुड़ से दूसरे जिलों में परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों के लिए भी रोडवेज बसों की व्यवस्था बढ़ाई गई है। अधिकारियों के अनुसार जिन रूटों पर अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है, वहां जरूरत के मुताबिक बसें लगाई गई हैं।
रोडवेज बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। यहां तैनात कर्मचारी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के मार्ग की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद अपने-अपने जिलों में जाने के लिए उपलब्ध बसों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आवश्यकतानुसार बसों का संचालन कराया जा रहा है, जिससे किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े।



.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin