पिलखुवा। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को रेलवे रोड स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कराई गई। दो दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही।
सुबह से ही परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी। कई परीक्षार्थी समय से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे। प्रवेश के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अभ्यर्थियों की जांच की गई और प्रवेश पत्र तथा पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। केंद्र के आसपास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे।
परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई थी, जिनके जरिए परीक्षा कक्षों और परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी समय-समय पर केंद्र का निरीक्षण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन व्यवस्था भी मजबूत की गई थी। अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी हुई।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin