Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

रेलवे अंडरपास बनने से सर्विस रोड सीधे जुड़ेगी एनएच-09 से


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ के गांव हिम्मतपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे किनारे बनी सर्विस रोड को जल्द ही नेशनल हाईवे-09 से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है। रेलवे लाइन के कारण अधूरी रह गई इस सड़क के लिए रेलवे विभाग ने अंडरपास निर्माण का सर्वे पूरा कर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है।

वर्तमान में रेलवे लाइन के पास करीब 100 मीटर पहले सर्विस रोड समाप्त हो जाती है, जिससे पीरनगर, दतियाना, बिरसिंहपुर, माधापुर और औरंगाबाद समेत कई गांवों के लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों को सिंभावली और एनएच-09 पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है।

इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर से मुलाकात कर रेलवे अंडरपास बनाए जाने की मांग की थी।

मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि रेलवे अधिकारियों की टीम ने मौके का निरीक्षण कर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है। अंडरपास बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।