Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

सीबीएसई 12वीं में जे.पी. पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, जुबिया ईरम ने 96.8% अंक हासिल कर किया टॉप


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जे.पी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया।

विद्यालय की छात्रा जुबिया ईरम ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं गगन चीमा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और खुशबू ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।


इसके अलावा आरजू चीमा ने 91.6 प्रतिशत, निष्ठा शर्मा ने 90.2 प्रतिशत, वीशा कटारिया ने 90 प्रतिशत तथा तौशिब खान ने भी 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए। विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, लगन और निरंतर प्रयास से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।


प्रधानाचार्या ने कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण का मजबूत आधार भी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत कर विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम रोशन करें।